Jamshedpur

सोनारी में पड़ोस की महिला के साथ मारपीट करने में गया जेल

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में पड़ोस की रहने वाली महिला के साथ मारपीट करने और जाति-सूचक शब्द का इस्तेमाल करके अपमानित करने के मामले में सोनारी पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी करके आरोपी सनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर ही छापमारी करके गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसका एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

इसे भी पढ़ें- परसूडीह में सड़क पर बार-बार खुदाई से लोगों को हो रही है परेशानी

Related Articles

Back to top button