
Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है. महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री ने कई अहम फैसले लेते हुए बुधवार को एक और बड़ा एलान कर दिया है. राज्य की बेटियों के लिये मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में 33 फीसदी आरक्षण के बाद अब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में सीटें बेटियों के लिये आरक्षित करने की घोषणा की है. यहां भी 33 फीसदी सीटें बेटियों के लिये आरक्षित होंगे.
इसे भी पढ़ें :महामुकाबलाः WTC चैंपियनशिप में भारत व न्यूजीलैंड की भिड़ंत कल से, दोनों टीमें तैयार
आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में लौटने के बाद से ही लगातार राज्य के विकास के साथ महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं. इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए आरक्षित की जाए.
इससे स्पोर्ट्स की तरफ छात्राएं और अधिक प्रेरित होंगी और उनकी संख्या भी बढ़ेगी. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहार की बच्चियों के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित रखने का एलान किया था.
इसे भी पढ़ें :Corona Update: 13 जिलों में पांच से कम संक्रमित, जानें-बुधवार को कैसी रही झारखंड की स्थिति




