
Ranchi: राजधानी में झमाझम बारिश ने रिम्स में इलाज करा रहे मरीजों की भी परेशानी बढ़ा दी है. तेज बारिश के कारण न्यूरो सर्जरी गैलरी में पानी आ रहा है. ऐसे में मरीज और उनके परिजनों की टेंशन बढ़ती जा रही है.
स्थिति यह है कि कई मरीजों के परिजन बारिश शुरू होते ही छाता लेकर बैठ जाते हैं. वहीं कुछ मरीजों को पानी से बचाने के लिए बीच गैलरी में कर दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें : रिम्स में कोरोना के 49 और ब्लैक फंगस के 22 मरीज, दो लोगों की मौत
बेड उपलब्ध कराने का था आदेश
रिम्स प्रबंधन की ओर से आदेश दिया गया था कि जमीन में मरीजों का इलाज किसी भी हाल में नहीं होगा. इसलिए उन्हें हर हाल में बेड उपलब्ध कराया जाएगा.
साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर वार्ड में बेड खाली नहीं है तो मरीज को दूसरे वार्ड में बेड पर भी शिफ्ट कर इलाज का आदेश दिया गया था.
रिम्स के पीआरओ डॉक्टर डीके सिन्हा ने कहा कि मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है. इसी कारण रिम्स में भीड़ बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें : पीएम से हो सकती है हेमंत सोरेन की मुलाकात, मांग सकते हैं झारखंड के लिए विशेष पैकेज
हम किसी भी मरीज को नकार नहीं सकते हैं. मरीजों की ऐसी हालत पर हमें भी दुख होता है. रिम्स में मौजूद हमारे चिकित्सक बेहतर इलाज करते हैं.
बता दें कि रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में बेड की संख्या 90 के लगभग है लेकिन डेढ़ सौ की संख्या में मरीज यहां आते हैं.
इसे भी पढ़ें : ट्विटर पर दर्ज़ हुआ मुकदमा, आखिर किस बात से खफ़ा है योगी सरकार?




