
Ranchi: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 जून से दिल्ली में हैं. वे वहां केंद्र सरकार से झारखंड के बकाये राशि के साथ ही कोविड के तीसरे लहर की संभावित खतरों के लिए विशेष पैकेज की भी मांग कर सकते हैं. संभावना यह भी जतायी जा रही है कि मुख्यमंत्री श्री सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. झारखंड में विकास कार्यों की रिपोर्ट कार्ड भी सौंपेंगे. इसके अलावा नयी योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे. वहीं, कोविड के दूसरे लहर में राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों को भी प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रियों के साथ साझा करेंगे.
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव थाने में बुलाकर बेरहमी से पीटा, मुंशी लाइन हाजिर, दारोगा पर लगे आरोपों की जांच
सूत्रों के मुताबिक राज्य कैसे विकास करे इस पर भी बात होगी. बताया जा रहा है कि योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग भी मांगने वाले हैं. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य को सहयोग करने को लेकर पहले भी केंद्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं.
केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं
अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं. बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर कोविड के तीसरे लहर व ब्लैक फंगस को लेकर चर्चा कर सकते हैं. इसके लिए केंद्र सरकार से सहयोग भी मांगेंगे. क्योंकि, झारखंड भी ब्लैक फंगस महामारी की चपेट में आ गई है.
बकाये की कर सकते हैं डिमांड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री से मिलकर झारखंड के बकाए की भी डिमांड कर सकते हैं. इसको लेकर मुख्यमंत्री श्री सोरेन केंद्र को पत्र लिखकर बकाए की मांग कर चुके हैं. जानकारी के अनुसार केंद्र के पास झारखंड का कोयले की रॉयल्टी का 65000 करोड़ बकाया है. वहीं, 9000 करोड़ पानी का और 172 करोड़ एफसीआई का बकाया है. इसके अलावा जीएसटी का 1516 करोड़ रूपए बकाया है. ज्ञात हो कि जीएसटी बकाये को लेकर कांग्रेस व जेएमएम लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : ट्विटर पर दर्ज़ हुआ मुकदमा, आखिर किस बात से खफ़ा है योगी सरकार?




