
Giridih: विश्वनाथ नर्सिंग होम में 10 अगस्त बुधवार को फ्री कैंसर जांच शिविर का आयोजन होना है. इसकी जानकारी नर्सिंग होम के चिकित्सक डा. नीरज डोकानिया ने दिया. डा. डोकानिया ने बताया कि कोलकाता कि प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डा. गौरव कुमार अपनी पूरी टीम के साथ बुधवार को नर्सिंग होम में एक दिवसीय कैंसर जांच शिविर में सेवा देगें. जिसमें पेट के कैंसर के साथ अतरी और जॉडिंस और पीलिया के कैंसर की जांच की जाएगी.
उन्होंने यह भी बताया कि जांच शिविर को लेकर तैयारी की जा रही है. फिलहाल कई मरीजों का निबंधन हो चुका है. लेकिन नर्सिंग होम का प्रयास है कि कोलकाता के कैंसर सर्जन द्वारा कैंसर से प्रभावित अधिक मरीजों को इसका फायदा मिल सके.




