
New Delhi : दिल्ली सरकार 14 जून यानी सोमवार को खत्म हो रहे लॉकडाउन के बारे में आज यानी रविवार 13 जून 2021 को फैसला सुनाया. दूसरी लहर के दौरान ये तीसरी बार होगा जब सरकार छूट देने के मामले में घोषणा की . मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली को अनलॉक किए जाने को लेकर कई बातें बताईं.
इसे भी पढ़ें :अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस संग अंतरिक्ष यात्रा के लिए सीट नीलाम, जाने कितने रुपये मिले
निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे। बाज़ार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं। रेस्टोरेंट 50% बैठने की क्षमता पर काम करेंगे: दिल्ली के मुख्यमंत्री pic.twitter.com/xATc8chPBJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2021
स्विमिंग पूल समेत स्पा, पार्क और गार्डन बंद रहेंगे
केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में सारे स्कूल और शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी. किसी भी तरह की गैदरिंग की अनुमति नहीं होगी. स्विमिंग पूल समेत स्पा, पार्क और गार्डन बंद रहेंगे.
दिल्ली में कल से सारी दुकानें पूरी तरह से खुल सकती हैं, लेकिन उनका समय सुबह 10 से रात के आठ बजे तक रहेगा. एक हफ्ते तक इन नियमों के साथ चलकर देखा जाएगा. अगर कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो फिर से पाबंदियां बढ़ा दी जाएंगी.
इसे भी पढ़ें :MS Dhoni ने अपने घोड़े के साथ लगायी शानदार रेस, देखिये वायरल हुआ VIDEO




