
Uday Chandra Singh
New Delhi: यूपी के कांग्रेस नेता जितीन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस में मची अफरातफरी के बीच अब राजस्थान कांग्रेस के असंतुष्ट नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली पहुंचने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई. सचिन दिल्ली में दो दिन रुकेंगे. सचिन के दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस आलाकमान परेशान है क्योंकि यहां उनका अब तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका से कोई मुलाकात करने का कार्यक्रम तय नहीं है.
इसे भी पढ़ें :शिवहर बना बिहार का पहला जिला जहां आज से पंचायतों की परामर्शी समितियां शुरू करेंगी काम
प्रियंका और राहुल समेत कई नेताओं से फोन पर हो रही है बात
सचिन की ओर से कहा गया है कि वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. सचिन के इस बयान से कांग्रेस नेताओं में बेचैनी है, क्योंकि उनका प्रियंका, राहुल समेत संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी अजय माकन से फोन पर बात हो रही है..
इसे भी पढ़ें :Breaking News : लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ,एक नक्सली मारा गया, देखें फोटो

सचिन को मनाने की कवायद
सचिन पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर ग्रेटर नोएडा के अपने पैतृक गांव वैद्यपुरा में उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वे जहां एक तरफ पार्टी छोड़ने की खबरों को नकार रहे हैं. वहीं अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से पिछले साल किए गए आश्वासनों पर फैसला कराना चाहते हैं. वह दो दिन दिल्ली में रहेंगे तो स्वाभाविक है कि राजस्थान को लेकर पार्टी नेताओं में चर्चा रहेगी.
नेतृत्व ने पिछले साल उन्हें मनाने के लिए फौरी तौर पर समिति बनाई थी लेकिन ये भी सच है कि समिति की अभी एक भी बैठक नहीं हुई. बताते हैं कि प्रियंका इस मामले में सीधा हस्तक्षेप कर रही हैं और जल्द ही पायलट की पुरानी मांगों के अनुरूप राजस्थान में विस्तार दिखेगा.
इसे भी पढ़ें :देवघर के शंख मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 4 लोग हुए घायल




