BiharDeogharJharkhandLead News

देवघर के शंख मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 4 लोग हुए घायल

कोलकाता से मधुबनी जाने के क्रम में देवघर पहुंचे थे

Deoghar : शुक्रवार की देर रात देवघर के सत्संग नगर के पास स्थित शंख मोड़ पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि कार पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के शिकार हुए लोग कोलकाता से मधुबनी जाने के क्रम में देवघर पहुंचे थे. शंख मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की हेडलाइट की रोशनी की वजह से कार चालक की आंखे चौंधिया जाने की वजह से कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

इसे भी पढ़ें : Breaking News : लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ,एक नक्सली मारा गया, देखें फोटो

बिहार के मधुबनी के रहनेवाले थे सचिन झा

मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी के सचिन झा के तौर पर हुई है. फिलहाल घायल लोगों का देवघर सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. सभी लोग बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए देवघर पहुंचे थे. उन्हें पता नहीं था कि फिलहाल बाबा मंदिर बंद है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand News : MANREGA के 53 हजार लंबित कुओं के निर्माण के लिए सामग्री मद में जिलों को मिले 29.55 करोड़

Related Articles

Back to top button