
Ranchi : भारी बारिश से कुओं के धंसने की आशंका के चलते सरकार ने अब झारखंड के 53 हजार आधे-अधूरे लंबित कुओं का निर्माण व अन्य योजनाओं के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री के भुगतान के लिए 29.55 करोड़ की राशि आवंटित कर दी है. मनरेगा के तहत बन रहे कुओं के लिए यह राशि ग्रामीण विकास विभाग ने जिलावार आवंटित की है.
विभाग ने इसके अलावा मेटेरियल मद की राशि की निकासी अर्द्ध कुशल,कुशल मजदूरों के लंबित मजदूरी भी दी जा सकेगी. इसके अलावा वैसे चालू कूप की योजना जिसमें बंधाई कार्य पूर्ण होने वाला हो उन सभी कूपों में सामग्री मद के लंबित दायित्व का भुगतान करते हुए योजना को सभी प्रकार से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :रांची में 100 हाइवा डंप बालू जब्त, बुंडू में पुलिस की बड़ी कारवाई
इन जिलों को मिली राशि
जिला मिली राशि, लाख में
धनबाद 34
लोहरदगा 64
कोडरमा 71
प.सिंहभूम 77
खूंटी 84
सिमडेगा 92
पूर्वी सिंहभूम 89
रामगढ़ 93
िगरीडीह 102
हजारीबाग 119
पाकुड़ 125
सरायकेला 126
बोकारो 131
रांची 145
चतरा 145
गुमला 155
साहेबगंज 159
दुमका 172
पलामू 182
गोड्डा 189
लातेहार 112
जामताड़ा 115
गढ़वा 185
देवघर 189
कुल: 2955
इसे भी पढ़ें :चीन में बैठकर भारतीय सिम से कर रहे थे बैंक एकाउंट खाली, चीनी नागरिक की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा




