Crime NewsRanchi

रांची में 100 हाइवा डंप बालू जब्त, बुंडू में पुलिस की बड़ी कारवाई

Ranchi: रांची में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बुंडू थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 हाइवा बालू जब्त किया है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि बुंडू थाना क्षेत्र में बिना अनुमति लिए बालू का अवैध उत्खनन ट्रैक्टर से धुलाई कर डंप किया जा रहा है और इसे बालू माफियाओं के बीच बेचा जा रहा है. बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर, हाइवा और ट्रक में बालू लोड कर चोरी छिपे रांची और जमशेदपुर भेजा जा रहा है जिससे सरकार को भारी राजस्व की क्षति हो रही है.

रांची के बुंडू में अवैध बालू के कारोबार को लेकर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस  टीम ने देखा की बिचाहातु गांव के पास ट्रैक्टर से बालू डंप किया जा रहा है.आसपास के ग्रामीणों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह सभी बालू श्याम सिंह महतो, भोला चक्रवर्ती और कार्तिक महतो ने डंप कराया है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए श्याम सिंह महतो का 40 हाइवा, भोला चक्रवर्ती का 15 हाइवा और कार्तिक महतो का 45 हाइवा डंप बालू को जब्त किया. तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

रांची के बुंडू में कांची नदी पर बना पुल धंसने के बाद से ही अवैध बालू को लेकर मामला गर्म है. उसी समय से पुलिस अवैध बालू को लेकर सतर्क है और कड़ी निगरानी कर रही है.

इसे भी पढ़ें – रामगढ़ के व्यवसायी की हत्या की योजना बनाते तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button