HazaribaghLead News

ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने के लिए आपस में भिड़े भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता

ट्रांसफार्मर  लदा वाहन बीच सड़क में रोक कर 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Hazaribagh :  बड़कागांव प्रखंड के होरम मोड़ के निकट बीच रास्ते में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. 2 घंटे तक बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

क्या है मामला

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले नापो खुर्द में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण वहां के ग्रामीण अंधेरे में थे.जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद व भाजपा नेत्री पूनम साहू को दी थी. इसके बाद शनिवार के दोपहर 100 केवी का ट्रांसफार्मर नापो खुर्द जा रहा था. इसी बीच होरम मोड़ के समीप भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने की होड़ मच गयी. विधायक के कार्यकर्ता कहने लगे कि यह ट्रांसफार्मर विधायक की तरफ से दिया गया है. विधायक का बैनर लगाने की बात कार्यकर्ता कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें :नदी में फंसी पत्थलगडा BDO की गाड़ी, पैदल ही जाना पड़ा निरीक्षण स्थल

राहगीरों ने भी लिया ड्रामा का मजा

वहीं भाजपा नेत्री पूनम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह ट्रांसफार्मर हमने मंगवाया है. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तू तू मैं मैं होनी लगी. बीच सड़क पर ट्रांसफार्मर की गाड़ी लगभग 2 घंटे तक रोक दी गई श्रेय लेने की होड़ होती रही. वही रास्ते से आने जाने वाले लोग भी बड़े मजे के साथ ड्रामा देखते रहे. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता कहने लगे कि विधायक अंबा अभी यहां पर पहुंचेगी. कार्यकर्ता व ग्रामीण उनका इंतजार करने लगे  मगर विधायक मौके पर नहीं पहुंची.

इसे भी पढ़ें :ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने 23 साल छोटी मंगेतर से गुपचुप शादी की

बड़कागांव थाना ले जाया गया ट्रांसफार्मर

अन्ततः बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को बड़कागांव थाना ले आया गया. बताते चलें कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा के चक्कर में नापो खुर्द के ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर नहीं मिला. इससे नापो खुर्द के ग्रामीण खासे नाराज हुए.

इसे भी पढ़ें :लोन दिलाने के नाम पर सहकर्मी ने महिला से लिया एटीएम कार्ड, 8 लाख की कर ली निकासी

ये नेता थे मौजूद

मौके में मुख्य रूप से कांग्रेस के तरफ से प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,इंटर के प्रखंड अध्यक्ष गिरेंद्र कुमार,युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तारिक उर्फ बाबर,सुरेश महतो, चंद्रिका साव, चंदर साव, वहीं भाजपा की तरफ से महिला एवं बाल विकास विभाग के सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू,बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महामंत्री सुमन गिरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता,भाजपा जिला से मूलचंद साहू, उदय मेहता सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें :रांची सदर अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य सर्टिफिकेशन हासिल करनेवाला राज्य का पहला जिला अस्पताल बना

Related Articles

Back to top button