
Dhanbad: शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में कार्यरत महिला कर्मी ने अपने सहकर्मी पर मारने की धमकी तथा उसके बैंक खाते से जबरन पैसा निकासी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है.
मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि उसने सेंट्रल अस्पताल में कार्यरत अपने सहकर्मी क्लर्क सुनील सिंह से जमीन खरीदने के मामले में लोन दिलाने की बात कही थी, जिसके बाद आरोपी सुनील सिंह ने उसका एटीएम और चेक बुक मांग लिया. परंतु 2 वर्ष बीतने के बाद भी आरोपी ने चेक बुक और एटीएम नहीं लौटाया. साथ ही हर महीने उसके खाते से राशि की वह लगातार निकासी करते रहा.
इस प्रकार आरोपी ने लगभग 8 लाख रुपये की निकासी महिला के बैंक खाते से कर ली है. जिससे वह भुखमरी की कगार पर पहुंच चुकी है.
इस बाबत महिला द्वारा आरोपी का विरोध किए जाने पर उसने धमकाना शुरू कर दिया जिससे भयभीत होकर महिला अपने बच्चे को लेकर जगजीवन नगर स्थित क्वार्टर को छोड़कर मायके जाकर रहने लगी.
आरोपी फिर भी महिला को फोन कर धमकाता रहा जिससे महिला ने तंग आकर धनबाद के सरायढेला थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं सरायकेला पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.
इसे भी पढ़ें – पैसे लेकर नहीं की फ्लैट की रजिस्ट्री, अब मांगने पर दे रहे हत्या की धमकी




