
New Delhi: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने गुप्त समारोह में फिर से विवाह बंधन में बंध गये. उन्होंने 23 सास छोटी मंगेतर कैरी साइमंडस से शादी कर ली. हालांकि, पीएम के शादी करने की चर्चा लगातार चल रही थी मगर 30 जुलाई 2022 को शादी होने की बात थी. अब उन्होंने अचानक गुपचुप शादी कर ली.
मालूम हो कि जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने 2019 में सगाई की थी. शादी की चर्चा शुरू हो चुकी थी. इसी बीच कोरोना फैल जाने की वजह से शादी टल गई थी. इससे पहले जॉनसन दो शादियां कर चुके हैं, लेकिन उनका दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कैरी को उस वक्त प्रपोज किया था जब वो मुस्टीक में छुट्टियां मना रहे थे और उसके कुछ ही दिनों के बाद बोरिस जॉनसन की पार्टी ने इंग्लैंड में चुनाव जीत लिया और फिर बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए.




