Crime NewsJharkhandRanchi

कुरियर ऑफिस में लूट को अंजाम देने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार 1.60 लाख बरामद

Ranchi: रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में 23 मई को कुरियर ऑफिस में हुए दिनदहाड़े लूट कांड का उद्भेदन करते हुए 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 59 हजार 500 रुपये कैश बरामद भी किये हैं. साथ ही लूट की घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:ओड़िशा के बैंगविल बांध से पानी छोड़े जाने के कारण खरकई नदी उफान पर

पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज के द्वारा अपराधियों की पहचान की गयी और एक की पहचान होने के बाद बाकी अपराधियों तक पुलिस पहुंची.

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा था कि हेलमेट पहने हथियारबंद दो अपराधी किस तरह एक कुरियर कंपनी के ऑफिस में बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे और फिर आसानी से वहां से फरार हो गए थे.

इसे भी पढ़ें:कोरोना ने बढ़ायी मुश्किल, एक साल में हुए लगभग 50 हजार नये बेरोजगार

Related Articles

Back to top button