Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

कोरोना ने बढ़ायी मुश्किल, एक साल में हुए लगभग 50 हजार नये बेरोजगार

Ranchi : कोरोना में झारखंड सरकार की मुश्किलें बढ़ी हैं. राज्य की आर्थिक गतिविधियां जहां इन डेढ़ साल में रुक रुक कर चल रही हैं. वहीं बेरोजगारों की संख्या भी बढ़ी है.

केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड इंप्लॉयमेंट की एजेंसी नेशनल करियर सर्विस के वेबसाइट https://www.ncs.gov.in पर मौजूद आंकड़े बताते हैं कि केवल कोरोना काल के दौरान 93,975 लोगों ने नेशनल करियर सर्विस में रजिस्ट्रेशन कराया. यह आंकड़ा मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक के हैं.

इसे भी पढ़ें: भारी बारिश की चेतावनी के बीच तय टीका केंद्रों पर दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

बीते साल से इस साल 50 हज़ार नये बेरोजगार

नेशनल करियर सर्विस के आंकड़े को देखें तो वित्तीय वर्ष 2019-20 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2020-21 के 31 मार्च 2021 तक 43075 नए लोगों ने रोजगार की उम्मीद से रजिस्ट्रेशन कराया है.

इस वित्तीय वर्ष में 93, 975 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें बोकारो से 4777, चतरा से 2124, देवघर से 10133, धनबाद से 7101, दुमका से 2700, गढ़वा से 1050, गिरिडीह से 2675, गोड्डा से 1070, गुमला से 947, हजारीबाग से 5882, जामताड़ा से 802, खूंटी से 747, कोडरमा से 795, लातेहार से 744, लोहरदगा से 473, पाकुड़ से 1236, पलामू से 3155, पश्चिमी सिंहभूम से 1444, पूर्वी सिंहभूम से 22238, रामगढ़ से 2737, रांची से 17214, साहिबगंज से 1234, सरायकेला-खरसावां से 2237 और सिमडेगा से 427 नए लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

साल 2019- 20 में थे 50 हजार बेरोजगार

इसी पोर्टल पर नौकरी की तलाश में साल 2019-20 के 31 मार्च तक 50900 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिनमें बोकारो से 3091, चतरा से 327, देवघर से 1347, धनबाद से 4412, दुमका से 4601, गढ़वा से 747, गिरिडीह से 1332, गोड्डा से 805, गुमला से 783, हजारीबाग से 2609, जामताड़ा से 584, खूंटी से 771, कोडरमा से 511, लातेहार से 354, लोहरदगा से 339, पाकुड़ से 1206, पलामू से 1499, पश्चिमी सिंहभूम से 1057, पूर्वी सिंहभूम से 6032, रामगढ़ से 2050, रांची से 13087, साहिबगंज से 1032, सरायकेला खरसावां से 1973 और सिमडेगा से 305 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया

इसे भी पढ़ें: AMERICA ने मैक्सिको की विमानन सुरक्षा रेटिंग कम की, नई उड़ानों पर लगी रोक

क्या है एनसीएस

एनसीएस यानी नेशनल करियर सर्विस. यह मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड इंप्लॉयमेंट की एजेंसी है. यह एजेंसी देश भर के विभिन्न राज्यों में नौकरी (सरकारी-प्राइवेट) की उपलब्धता, नौकरी की संख्या यानी उपलबधता, नौकरी पाने को इच्छुक रजिस्टर्ड बेरोजगार आदि की जानकारी देता है. यहां कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करा कर नौकरी की तलाश कर सकता है.

बेरोजगार एक लाख और नौकरी देने वाले केवल 402

कोरोना काल के दौरान बेरोजगारों की संख्या तो बढ़ी पर नौकरी देने वाली कंपनियों की संख्या घट गयी. 842 कंपनियों ने 2019 में रजिस्ट्रेशन कराया था. जबकि साल 2020 में रजिस्ट्रेशन कराने वाली कंपनियों की संख्या केवल 402 है.

जिलावार इंप्लॉयर रजिस्ट्रेशन की बात करें तो बोकारो में 47, चतरा में 01, देवघर में 07, धनबाद में 63, गढ़वा में 01, गिरिडीह में 09, गोड्डा में 02, गुमला में 01, हजारीबाग में 08, जामताड़ा में 01, कोडरमा में 02, लातेहार में 01, लोहरदगा में 02, पलामू में 04, पूर्वी सिंहभूम में 249, रामगढ़ में 12, रांची में 180, साहेबगंज में 03, सरायकेला-खरसावां में 23 कंपनियों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है.

इसे भी पढ़ें: PHD डिग्री विवादः दुमका आइजी ने प्रताप यूनिवर्सिटी से मांगे गोड्डा सांसद की डिग्री से जुड़े रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button