Corona_UpdatesGiridihINTERVIEWSJharkhand

कोरोना का तांडव हुआ कम, गिरिडीह में शुक्रवार को 56 नये केस

Giridih: कोरोना का तांडव अब गिरिडीह में धीरे-धीरे कम हो रहा है. एक तरफ जहां संक्रमण के आंकड़े कम हो रहे हैं तो मौत भी शून्य हो रही है.

पिछले 24 घंटे की बात करें, तो जिले में शुक्रवार को संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए. संक्रमण से मौत एक भी नहीं हुई. यह शुक्रवार को राहत की खबर रही.

वैसे कम होते संक्रमण का कारण राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पांबदियों को माना जा रहा है. इधर शुक्रवार को आये नए मामलों के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 800 सौ करीब रह गई है.

शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत जिले के कोविड सेंटर और होम आइसोलेशन में रह रहे करीब छह सौ संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें:धनबाद मे वज्रपात से 10 साल के बच्चे की मौत, एक गंभीर

पिछले डेढ़ माह के भीतर कोरोना से ठीक हुए संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से नयी गाइडलाइन जारी की गयी जिसमें 10 दिनों तक कोविड सेंटर और होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों में कोई लक्षण नजर नहीं आने पर वैसे संक्रमितों को कोरोना रिपोर्ट बगैर निगेटिव आएं भी डिस्चार्ज करने का निर्देश मिला था.

इधर शुक्रवार को जिले में मिले 56 नए मामलों में शहरी क्षेत्र में 16 नए संक्रमित तो डुमरी में 14 और धनवार में 10 संक्रमित की पुष्टि हुई है. जबकि अन्य प्रखंडों में तीन से चार संक्रमित पाए गए, जिनकी पहचान में स्वास्थ विभाग जुटा हुआ है.

इसे भी पढ़ें:2024 तक 59 लाख हाउस होल्ड तक पहुंच जायेगी नल से जल की सुविधा

Related Articles

Back to top button