Crime NewsJamshedpurJharkhand

आदित्यपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur: आदित्यपुर पुलिस ने आरआईटी थाना क्षेत्र से 24 वर्षीय युवक राहुल कुमार सिंह को चोरी गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.

बरामद बाइक जेएच 05ए एक्स 8638 नगीनापुरी निवासी आनंद प्रसाद सिन्हा की है, जो कुछ दिन पहले चोरी हुई थी और इस संबंध में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढेःपीएम मोदी की बैठक के बाद भड़की ममता, बोली-मुझे बोलने ही नहीं दिया गया

पुलिस को सूचना मिली कि उक्त चोरी का बाइक आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 27 निवासी शेखर सिंह के पुत्र राहुल के पास है. पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की और बाइक के साथ राहुल को गिरफ्तार कर लिया

. राहुल कुमार सिंह पर आरआईटी थाना में 2 आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं. आज राहुल को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने दी.

इसे भी पढ़ेः41 साल की सेवा के बाद आईएनएस राजपूत को शुक्रवार को नौसेना की सेवा से हटाया जाएगा

Related Articles

Back to top button