
Chennai : तमिलनाडु हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्त (एचआर एंड सीई) मंत्री पी के शेखर बाबू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मंदिरों के प्रशासन के अलावा उनकी सूचना एवं संपत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराएं.
इसे भी पढ़ें :वीना जॉर्ज और शैलजाः जानिए, सोशल मीडिया में क्यों चर्चा में हैं केरल की ये दो महिलाएं
मंत्री ने कहा कि मंदिर संपत्ति पर विवरण जनता के देखने क लिए अपलोड किए जाएंगे. राज्य में विभाग के तहत मठों और धर्मार्थ निधि के अलावा करीब 36,612 मंदिर हैं.
मंगलवार को यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे बाबू ने कहा कि विभाग के नियंत्रण में आने वाले मंदिरों पर सूचना को जनसाधारण की आसान पहुंच के लिए अपलोड किया जाना चाहिए.
बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक में यह फैसला किया गया कि मंदिरों की भूमि, इमारतों और संपत्ति के ब्यौरों की जियोकोडिंग की जाएगी और इन विवरणों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा. मंदिर प्रशासन, अधिकारियों, सेवाओं, त्योहारों और मंदिर संबंधी रिकॉर्ड पर भी सूचना अपलोड की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : गूगल ने की नयी प्राइवेसी सेटिंग की घोषणा, सेटिंग, जानिये ये कैसे है आपके लिए यूजफुल




