
Deoghar : कोरोना काल में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला सोमवार का है. दो बाइक पर सवार 6 हथियारबंद अपराधियों ने दिन के 12 बजे के आसपास मधुपुर के कपड़ा व्यवसायी मो शाहबुद्दीन से लगभग 6 लाख रुपये लूट लिये. घटना मारगोंमुंडा-मघुपुर पथ पर पंदनिया गांव के पास घटी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अपनी बाइक घटनास्थल के पास छोड़ कर फरार हो गये हैं.
बताया जा रहा है कि भागते समय अपराधियों ने फायरिंग भी की. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. सीमा क्षेत्र की नाकेबंदी कर अपराधियों धरपकड़ के लिए जांच अभियान चला रही है.
इसे भी पढ़ें – ई-पास में हुआ संशोधन, जानें किन लोगों को ई-पास की जरूरत नहीं पड़ेगी



