Education & CareerJobsLead News

एसबीआई क्लर्क भर्ती की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी, गाइडलाइन्स हुई जारी

सावधानी से करें आवेदन, ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म में नहीं होगा सुधार

Mumbai :  अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है. एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट पदों (ग्राहक सहायता और बिक्री) के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे. भारतीय स्टेट बैंक अब 20 जून, 2021 को एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस समाप्त करेगा. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 मई थी. जिन उम्मीदवारों ने अभी भी जूनियर एसोसिएट पदों (ग्राहक सहायता और बिक्री) के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानकारी हो कि 27 अप्रैल, 2021 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई थी.

रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों की उम्र 1 अप्रैल, 2021 को 20 साल से अधिक और 28 साल से कम होनी चाहिए.

बैंक ने उन उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं. इसके तहत उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तभी पूरा होगा जब उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करेगा.

इसके अलावा, दस्तावेजों के सत्यापन के बिना ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. साथ ही साथ अपात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए भी अनुमति नहीं दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें :कैसे होगा मनरेगा का काम, हमें कोविड ड्यूटी से हटा दें

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

एक उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक आवेदन जमा नहीं किया जाएगा. कई आवेदनों के मामले में सिर्फ सही आवेदन ही रखा जाएगा और अन्य रजिस्ट्रेशन के लिए भुगतान किया गया आवेदन शुल्क / सूचना शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. आवेदन का प्रिंटआउट और शुल्क रसीद उम्मीदवार को खुद के पास रखना है और बैंक को नहीं भेजना है. ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद कोई भी उम्मीदवार फॉर्म में सुधार या संशोधन नहीं कर सकता है.

इसे भी पढ़ें :जानिये, टाटा स्टील के चेयरमैन रुसी मोदी ने किनको नाम दिया था बिस्मार्क और गैरी बाल्डी

 

Related Articles

Back to top button