BusinessJamshedpurJharkhandLead NewsOFFBEATRanchi

जानिये, टाटा स्टील के चेयरमैन रुसी मोदी ने किनको नाम दिया था बिस्मार्क और गैरी बाल्डी

फोरमैन से चेयरमैन बने रुसी मोदी की पुण्यतिथि पर विशेष

Naveen sharma

Ranchi : आमतौर पर बड़े बाप के अधिकतर बच्चे मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा होते हैं. इनको कम और बिना अनुभव के और योग्यता की परख किए बिना बड़ी कंपनियों में ऊंचा पद आराम से मिल जाता है. यहां तक की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में रख लिए जाते हैं. रुसी मोदी भी बड़े बाप के बेटे थे. वे भी इस तरह का शार्ट कर्ट अपना सकते थे, लेकिन उनके पिता अलग ही मिट्टी के बने थे. उनके पिता  सर होमी मोदी संयुक्त प्रांत के गवर्नर थे. रुसी उनके दूसरे बेटे थे.

भाई तेरे बेटे को कौन सी नौकरी दूं…

उनके पिता ने नौकरी के लिए रुसी को टाटा स्टील के जमशेदजी टाटा के पास भेज दिया. जमशेद ने होमी से पूछा कि भाई तेरे बेटे को कौन सी नौकरी दूं…होमी ने पूछा कि सबसे निचली नौकरी कौन सी है, जमशेद बोले फोरमैन की. तो इनके पिता ने वही सबसे निचले पायदान की नौकरी अपने बेटे को देने को कहा.  रूसी भी बड़े फख्र से कहते थे, मैं फोरमैन से चेयरमैन बना हूं.

50 पैसे दैनिक वेतन मिलता था

रूसी मोदी वर्ष 1939 में जमशेदपुर की टिस्को कंपनी में दैनिक वेतन भोगी के तौर पर प्रशिक्षु के रूप में जुड़े थे. तब उन्हें 50 पैसे दैनिक वेतन मिलता था. धीरे-धीरे वे कंपनी के लिए मेहनत और विजन से काम करते गए और 1993 में टाटा स्टील के अध्यक्ष नियुक्त किये गए. इन्होंने जमशेदपुर को इस्ताप नगरी बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. रुस्तमजी होमुसजी मोदी संक्षिप्त नाम ‘रूसी मोदी’ का जन्म – 17 मई, 1918को  मुम्बई में हुआ था.

वे एयर इंडिया और तत्कालीन इंडियन एयरलाइंस के पूर्व संयुक्त अध्यक्ष और टाटा स्टील के सीएमडी थे. .  इनके दो भाई एक पीलू मोदी थे.रूसी के बड़े भाई पीलू मोदी नामचीन सांसद और छोटे भाई काली मोदी वो इंसान है, जिसने डायनर्स क्लब की शुरुआत की थी. रूसी मोदी का विवाह सिलु मुगासेठ से हुआ था. इनकी कोई संतान नहीं थी.

शिक्षा रूसी मोदी की प्रारम्भिक शिक्षा भारत में ही हुई थी. हालाँकि आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए उन्हें विदेश भेज दिया गया था. उन्होंने लंदन के हैरो स्कूल से शिक्षा पाई और फिर वहीं के क्राइस्ट चर्च कॉलेज, आक्सफोर्ड से इतिहास में बीए आनर्स की डिग्री ली. रूसी को बीबीसी ने दुनिया के छह शीर्ष इंडस्ट्रियल मैनेजर के खिताब से नवाज था.

आइंसटीन के साथ पियानो बजाया

रूसी मोदी को इंग्लैंड के ‘ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय’ में पढ़ाई के दौरान महान् वैज्ञानिक आइंसटीन के साथ भी वक्त बिताने का मौका मिला था. इस दौरान उनके साथ पियानो भी बजाया.

रुसी का मैनेजमेंट फंडा

रूसी कहते हैं कि मैं बाईबल के छह स्टैंजा पर अपने मैनेजमेंट को चलाता हूं. सारे तो याद नहीं, पर कुछेक साझा कर सकता हूं. रूसी ने कहा, इंसान को कभी मशीन मत समझो, मशीन की तरह मत हांको, वो भी इंसान है, उसके भीतर भी वहीं अहसास और जज्बात है जो आपके भीतर है, दूसरे, कभी सिपाही को मत मारो, जरनल को जिबह कर दो, क्योंकि सिपाही तो जरनल बन सकता है पर एक जरनल कभी सिपाही नहीं बन सकता है.

चित्रकारों को दिया प्रोत्साहन

भारत में प्रगतिशील आर्टिस्ट ग्रुप (पैग) के नाम पर चला कला आंदोलन शायद वो शोहरत या मुकाम हासिल ना कर पाता, यदि रूसी पीछे ना होते.संभवतः फिदा हुसैन, रजा, हैदर वगैरहा नामचीन आर्टिस्टों का संघर्ष कितना ही लंबा हो जाता…यही रूसी उस वक्त फिदा पर बेहद नाराज हो गए, जब फिदा ने विजर्सन नाम से अपनी पेंटिंग की सीरिज को मदर टेरेसा की संस्था को सौंपने से मना कर दिया था. रूसी ने फिर शायद कभी फिदा से बात भी नहीं की.

रतन को कमान देने के लिए रुसी को बाहर निकाला

1992 में  टाटा समूह के लौह पुरुष माने जेआरडी टाटा जीवित थे. उस वक्त देश में रूसी मोदी सबसे विख्यात मैनेजर माने जाते थे और मैनपावर मैनेजमेंट के वह स्पेशलिस्ट थे.रूसी मोदी टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टिस्को के चेयरमैन थे और उनके कार्यकाल में टिस्को ने नई उंचाइयों को छुआ था. लेकिन 1992 में रतन टाटा को टाटा समूह की कमान मिली और जेजे ईरानी उनके साथ टाटा समूह के नए मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभा रहे थे.

उस दौर में टिस्को टाटा समूह की सबसे अहम कंपनी थी लिहाजा जेआरडी टाटा चाहते थे कि रतन टाटा को इस कंपनी की कमान पूरी तरह से मिल जाए.रास्ते में बस एक रोड़ा था- रूसी मोदी. टाटा समूह के टॉप मैनेजमेंट ने रूसी मोदी को दरकिनार करने के लिए उनकी कार्यकारी शक्तियों को छीन लिया. उन्हें शक्तिविहीन कर टाटा स्टील के चेयरमैन पद पर प्रमोट कर दिया. इस फैसले से उन्हें जमशेदपुर को अलविदा कहते हुए मुंबई आना पड़ता. एक झटके में टाटा समूह ने फैसले लेते हुए रूसी मोदी को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

बिस्मार्क और गैरी बाल्डी जर्मनी और इटली को संयुक्त करने वाले नायक थे. रुसी ने अपने प्यारे कुत्तों का नाम इन्हीं के नाम पर रखा था. उनकी मृत्युः16 मई, 2014, कोलकाता में हुई.

इसे भी पढ़ें: Khunti News: 85 वर्ष की राधिका देवी और 75 वर्ष की मोती देवी ने दिया कोरोना को मात

 

Related Articles

Back to top button