
शुभ मुहूर्त होने के बावजूद टल रही शादियां
विवाह की तिथियों में हो रहा है बदलाव
Ranchi: वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त होने के बावजूद तिथियों में बदलाव हो रहा है. एक और कोरोना संक्रमण की वजह से किसी की सगाई टूट रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ होटल, बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल की बुकिंग भी तेजी से रद्द की रही है. कैटरर,टेंट हाउस संचालक के समक्ष भी परेशानियां बढ़ गई हैं. अप्रैल से लेकर मई तक शादी-विवाह के कई शुभ मुहूर्त होने के बावजूद कोरोना संक्रमण के भय से लोग शादियों की तिथियों में बदलाव करने को विवश हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 23 जून को, सोनिया की अगुवाई में फैसला
झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण की दूसरी चेन को तोड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाउन और कोरोना से बचाव के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों (गाइडलाइन) का पालन करते हुए लोग शुभ मुहूर्त होने के बावजूद शादियां टालने को विवश हैं. कोरोना संक्रमण के कारण शहर के नामचीन होटलों में भी लोग मई की बुकिंग को रद्द कर तिथि को आगे बढ़ाने का अनुरोध कर रहे हैं.
इस महिने की अधिकतर बुकिंग लोगों ने रद्द कर दी है
राजधानी रांची स्थित होटल पार्क इन के संचालक रामाशंकर ने बताया कि मई में शादी को लेकर कई बुकिंग थी, लेकिन आधे से अधिक बुकिंग लोगों ने रद्द करा दी है. वहीं, रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक के संचालक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मई में शादी विवाह के लिए कराए गए 90 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो गई है. हालात ऐसे हो गए हैं कि संक्रमण के भय से अक्टूबर-नवंबर में शादी की तिथि की बात कर रहे हैं. इस वजह से आर्थिक नुकसान हुआ है.
बिरसा चौक निवासी गोपाल कृष्ण झा ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार की शादी मई महीने में होने वाली थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए तिथि में बदलाव किया गया है.
वहीं, कुछ ज्योतिषाचार्य की मानें तो शादी-विवाह किसी के लिए जीवन का काफी अहम दिन होता है. जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. लेकिन इन दिनों कोरोना संक्रमण का कहर इस प्रकार व्याप्त है कि लोग शादी से पहले अपनी जान बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.कई शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण शादियां टल रही हैः
इसे भी पढ़ें: पलामू: पीएम को ट्वीट कर आलोचना झेल रहे हेमंत के बचाव में उतरे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी
उन्होंने बताया कि मिथिला व बनारसी पंचांग के अनुसार अप्रैल से जून तक शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण शादियां टल रही है.
शादी विवाह के शुभ लग्न मुहूर्त
मिथिला पंचांग के अनुसार मई माह में शादी विवाह के शुभ लग्न मुहूर्त 2,3,7,9, 12, 13,21, 23, 24, 26, 30 व 31 मई और जून में 4,6, 10, 11, 20, 21, 24,25, 27 व 28 है
वहीं, बनारस पंचांग के अनुसार मई में 1,2,3,7,8,9, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 22,24, 26, 27, 28, 29 व 30 है और जून में 5, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21,22,23, 24 और 26 शादी के लिए शुभ मुहूर्त (लग्न) है.
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में संपूर्ण लॉकडाउन शुरू, गहलोत ने जिम्मेदारी से पालन की अपील की




