Lead NewsNationalNEWS

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 23 जून को, सोनिया की अगुवाई में फैसला

दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

New Delhi:  कांग्रेस कार्यसमिति ने फैलला लिया है कि 23 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में दिल्ली में कार्यसमिति की बैठक आज हुई. मालूम हो कि 22 जनवरी को हुई कार्यसमिति की बैठक में जून तक अध्यक्ष का चुनाव कर लेने का लक्ष्य रखा गया था.

 

इस बैठक में देश में कोरोना के व्यापक प्रसार को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति पर भी चर्चा हुई और आगे की रणनीति तय की गई.

 

बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले चार हफ्तों में कोरोना वायरस की स्थिति काफी भयावह हुई है. शासन की विफलता से स्थिति अधिक खराब हुई. सोनिया गांधी ने कहा कि वैज्ञानिकों की सलाह को पूरी तरह नकारा गया और देश मोदी सरकार की गलती की भारी कीमत चुका रहा है.

 

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि हम अगर कहें कि चुनाव नतीजों से काफी निराश हैं तो ये भी काफी नहीं होगा. चुनाव नतीजों पर मंथन करने के लिए मैं एक छोटा समूह बनाने पर जोर दे रही हूं और उम्मीद है कि जल्द ही एक रिपोर्ट के साथ हम दोबारा बैठक करेंगे.

 

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि हमें स्पष्ट तौर पर यह समझने की जरूरत है कि केरल और असम में हम क्यों हारे और पश्चिम बंगाल में एक भी सीट अपने नाम नहीं कर पाए. सोनिया गांधी ने कहा कि अगर हम वास्तविकता नहीं देखेंगे तो आगे के लिए सबक कैसे लेंगे.

Related Articles

Back to top button