
Hazaribag: कोरोना संक्रमण के बढ़ती रफ्तार को देखते हुए विनोवा भावे विश्विद्यालय ने एक बार फिर 06 मई से 12 मई तक विश्वद्यालय को बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है. कुलसचिव डॉ. वंशीधर रुख़ैयार ने बताया कि सभी स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्तपोषित विभाग, परीक्षा विभाग और विश्वविद्यालय कार्यालय बंद रहेंगे. शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि मुख्यालय में रहते हुए अपने कार्य का निष्पादन घर (work from home) से करेंगे.
यह भी कहा गया है कि आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन आंतरिक परीक्षा भी ली जा सकती है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यालय बुलाया जा सकता है.




