Corona_UpdatesFashion/Film/T.VLead News

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म Chhichhore’ की कोएक्ट्रेस Abhilasha Patil की कोरोना ने ले ली जान

निधन से मराठी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

Mumbai : देश के हर हिस्से में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण से कई लोगों की जानें भी जा रही हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लोग भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में बुरी खबरों का सिलसिला भी लगातार जारी है. इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म ‘छ‍िछोरे’ (Chhichhore) की को-एक्ट्रेस रहीं अभिलाषा पाटिल (Abhilasha Patil) का कोरोना से निधन हो गया है.

इसे भी पढ़ें :रखें ध्यानः दोपहर 2 बजे के बाद गाड़ी लेकर निकलें तो रख लें गाड़ी के सभी कागजात अपने साथ

वाराणसी में शूटिंग के दौरान चपेट में आयीं

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार अभिलाषा पाटिल (Abhilasha Patil) वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर थीं. वे जब वापस मुंबई अपने घर लौटीं तो कोविड का शिकार हो गईं. शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. शुरुआती फेज में एक्ट्रेस अपना इलाज घर पर ही करवा रही थीं.

इसे भी पढ़ें :महज 12 राज्यों में ही 18+ का हो रहा है टीकाकरण

सांस लेने में समस्या हुई तो आईसीयू में भर्ती हुईं

बाद में अचानक अभिलाषा पाटिल (Abhilasha Patil) को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. बीते मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और रात में ही उनका निधन हो गया. अभिलाषा के निधन से मराठी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्ट्रेस के करीबी और उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

‘बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया सहित इन फिल्मों में किया था काम

अभिलाषा पाटिल (Abhilasha Patil) फिल्म ‘छ‍िछोरे’ का हिस्सा थीं. इससे पहले भी वे कई फिल्मों में नजर आई थीं. उन्होंने वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया’ में भी काम किया था. वहीं वे अक्षय कुमार कि फिल्म ‘गुड न्‍यूज’ में अभिनय करती नजर आईं. वे ‘मलाल’ का भी हिस्सा थीं. एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया था.

Related Articles

Back to top button