JharkhandRanchi

Ranchi में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हुई तो नपेंगे रीफिलर्स

Ranchi: ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने पर अब ऑक्सीजन रीफिलर्स नपेंगे. एक दिन पहले रांची सहित धनबाद में ऑक्सिजन की आपूर्ति कम होने के बाद मरीज़ों की हालत ख़राब हो गयी थी. जिसके बाद अब रांची स्थित ऑक्सीजन रीफिलर्स की मॉनिटरिंग के लिए दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है.

उपायुक्त छवि रंजन ने इन अधिकारियों को आपूर्ति पर नज़र बनाए रखने की ज़िम्मेदारी सौंपी है. ताकि अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य तरीक़े से होती रहे.

इसे भी पढ़ें: रांची रेलवे डिवीजन में कोरोना का कहर, 12 लोगों की गयी जान

मालूम हो कि विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है. ऑक्सीजन रीफिलर्स परिसर में निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु व विधि व्यवस्था के संधारण के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही इन अधिकारियों को प्रतिदिन उप विकास आयुक्त को रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

उपायुक्त रांची छवि रंजन के द्वारा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति निम्न प्रकार से की गई है:

-महेश्वरी मेडिकल ऑक्सीजन नेवरी विकास, शुभम शिल्पी पेट्रोल पंप के निकट रांची- दिनेश महतो, सोमरा उरांव और अनु उरांव

-छोटानागपुर इंडस्ट्रियल गैसेस नेवरी विकास, शुभम शिल्पी पेट्रोल पंप के निकट रांची- राजू मुंडा, दिनेश कुमार नाग और किशोर कुमार

-ऑक्सि लाइव पिठौरिया रांची- कृष्णा महतो, मोहम्मद जावेद रियाज और इमरान अंसारी

– एसके इंडस्ट्रियल गैसेस- वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार और सुरेंद्र महतो

– एचईसी ऑक्सिजन प्लांट, एचईसी- सुरेंद्र महतो, अनय कुमार नायक और अजय कुमार ज्ञानी.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा :  दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

 

Related Articles

Back to top button