Corona_UpdatesNational

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा :  दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

New Delhi :  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है. और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर है.

 

केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ेंः बीआईटी मेसरा में अब भी है एडमिशन का मौका, जानिए कौन-कौन से कोर्स में एडमिशन के लिए चल रहा एप्लीकेशन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी की स्थिति को देखते हुए एक पोर्टल बनाया गया है, आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन उत्पादक, आपूर्तिकर्ता और अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर इसे हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा जिसे आपात स्थिति में बड़ी मुश्किल न खड़ी हो.

 

राष्ट्रीय राजधानी में पहले लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह खत्म होना था. उन्होंने कहा, “ हमें कुछ और दिन स्थिति देखनी होगी, मामले घटते हैं या बढ़ते हैं.”

इसे भी पढ़ेंः बिहार में नाइट कर्फ्यू की ऐसी की तैसी, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर लगे अक्षरा के ठुमके, 200 पर केस दर्ज

Related Articles

Back to top button