Corona_UpdatesJharkhandKodermaLead News

लगातार दूसरे दिन भी कोडरमा में कोरोना विस्फोट, गिरिडीह से भी सामने आए 26 नए मामले

Koderma : कोडरमा जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना विस्फोट हुआ है. शुक्रवार को 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसमें एक अधिकारी और महिला चिकित्सक भी शामिल है. इसके पहले गुरुवार को 50 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे.

इधर जिले में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि कोडरमा जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 307 हो गई है. होम आइसोलेशन में 207 लोगों को रखा गया है. अब तक जिले में कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें :मधुपुर उपचुनाव : हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने किया प्रचार

गिरिडीह में कोरोना के 26 नए मामले, डुमरी एसडीएम के पति और बॉडीगार्ड भी कोरोना संक्रमित

जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार धनवार से तीन कोरोना के मामले सामने आये हैं.

वहीं बगोदर और पीरटांड़ के दो-दो लोग कोरोना की जद में हैं. डुमरी से 15 कोरोना के मामले मिले हैं. इसमें डुमरी एसडीएम के पति और बॉडीगार्ड भी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं. बाहर से आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :मेयर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, 25 व 27 मार्च को परिषद की बैठक में लाये गये एजेंडो को हटाने का निर्देश

Related Articles

Back to top button