DeogharELECTION SPECIALJharkhand

मधुपुर उपचुनाव : हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने किया प्रचार

Deoghar : मधुपुर उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने हैं. आज जहां एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मार्गोमुंडा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

वहीं दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस चुनाव में जामताड़ा जिले के चिरुडीह कांड की पहुंच चुकी है. भाजपा ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है.

चिरुडीह में दलित एक परिवार को बेघर किए जाने और उनके द्वारा जारी आंदोलन पर संज्ञान नहीं लिए जाने पर मरांडी सहित विधायक अनंत ओझा, अपर्णा सेनगुप्ता, अमर बावरी, इंद्रजीत महतो ने जमकर निशाना साधा.

इसे भी पढ़ें :वो हिरोइन जिसने प्रधानमंत्री के हाथों NCC की बेस्ट कैडेट का तमगा हासिल करने का गौरव हासिल किया

वक्ताओं ने कहा है कि जामताड़ा के चिरुडीह में जिस तरह से एक समुदाय के लोगों ने दलित परिवार की जमीन को हड़प कर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य अवरुद्ध किया गया है.

बाबूलाल मरांडी ने गंगा नारायण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अधिर चंद्र भैया, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री प्रभात कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, जिप सदस्य किशोर चंद्र दास, मधुपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अवध भैया सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :मेयर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, 25 व 27 मार्च को परिषद की बैठक में लाये गये एजेंडो को हटाने का निर्देश

Related Articles

Back to top button