
Ranchi : कोरोना के बढ़ते प्रकोप और शहर की जनता की सुरक्षा को लेकर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने नगर आयुक्त रांची को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि शहर में सैनिटाईजेशन के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाये. जिससे कि ज्यादा से ज्यादा एरिया को सैनिटाइज़ कराया जा सके. इसके अलावा कई अन्य बिन्दुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें :मेयर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, 25 व 27 मार्च को परिषद की बैठक में लाये गये एजेंडो को हटाने का निर्देश
ये निर्देश दिये
- निगमकर्मी कोरोना से ग्रसित न हों इसके लिए उन्हें सभी प्रकार के किट उपलबध करायें.
- समय-समय पर निगमकर्मी एवं सफाईकर्मियों की कोरोना जांच कराने की व्यवस्था हो.
- बिना टेंपरेचर चेक किये किसी को भी नगर निगम में जाने की परमिशन न दी जाये.
- जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन को ड्रॉपबॉक्स के माध्यम से जमा करने के साथ ही आवेदक को उनके मोबाईल नं० के माध्यम से प्रमाण पत्र बन जाने व किसी प्रकार की त्रुटि होने से संबंधित सूचना दी जाये.
- किसी भी कांट्रैक्टर का निगम भवन में प्रवेश वर्जित, आवश्यकतानुसार ही अधिकारी/कर्मचारी को कार्य के लिए बुलाने की व्यवस्था हो.
- कोरोना को लेकर सर्किल बना कर आम जनता को जागरूक करने के लिए नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम को भी लगाया जाये.
इसे भी पढ़ें :वो हिरोइन जिसने प्रधानमंत्री के हाथों NCC की बेस्ट कैडेट का तमगा हासिल करने का गौरव हासिल किया




