
Giridih: जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर गिरिडीह में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं. जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग से नए संक्रमितों के आंकड़ों में शहर के मकतपुर चौक के समीप की एक महिला संक्रमित पाई गई है. एक संक्रमित शहर के अलकापुरी का बताया जा रहा है. न्यू बरगंडा में दो संक्रमितों के होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है.
बाभन टोली में ही एक और जिले के दूसरे के गुमगी में एक संक्रमित पाया गया है. सदर अस्पताल का लैब सहायक, सदर प्रखंड के अलग-अलग इलाके से चार, और धनवार में एक और भंडारो में एक केस सामने आये हैं. स्वास्थ विभाग अब इन संक्रमितों की पहचान कर उन्हें आइसोलेशन सेंटर में भेजने की तैयारी में है.
इसे भी पढ़ें : मवेशी तस्करी मामले में दो युवकों को भेजा गया जेल, उनकी पिटाई के 13 आरोपियों पर भी केस




