
Ranchi: झारखंड में शुक्रवार को 694 नये कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं 137 मरीज ठीक भी हुए हैं. वहीं एक कोरोना मरीज की मौत हुई है. इस तरह राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3908 हो गयी है.
नये मरीजों में रांची जिले के 368, बोकारो के 29, देवघर के 9, धनबाद के 33, दुमका के 32, पूर्वी सिंहभू के 93, गढ़वा के 2, गिरिडीह के 6, गोड्डा के पांच, गुमला के 18, हजारीबाग के 11, जामताड़ा के 7, खूंटी के 10, कोडरमा के 9, लातेहार के 5, लोहरदगा के 3, पाकुड़ के 24, पलामू के 1, रामगढ़ के पांच, साहेबगंज के 16, सिमडेगा के 2 और पश्चिमी सिंहभूम के 6 लोग शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – मवेशी तस्करी मामले में दो युवकों को भेजा गया जेल, उनकी पिटाई के 13 आरोपियों पर भी केस




