
Ranchi: खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के फैंस गांवों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को ढूंढ कर उन्हें राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने की कोशिश में जुटेंगे. युवाओं के द्वारा नीलू फैंस क्लब का गठन किया गया है, जो खूंटी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा और प्रोत्साहन देने का काम करते हैं.
इसे भी पढ़ें: JHARKHAND: IAS सुनील वर्णवाल की APP पत्नी ऋचा की योग्यता की जांच करायेगी झारखंड सरकार
विधायक आवास पर हुई बैठक में मुख्य रूप से गांवों के प्रतिभावन खिलाड़ियों का चयन करने, खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना बनाई गई. इस दौरान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि खूंटी में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है. यहां के दर्जनों खिलाड़ियों ने हॉकी, क्रिकेट, कराटे समेत अन्य खेलों में राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: गेल इंडिया लिमिटेड और झारखंड के बीच MoU, अब कचरे से बनी गैस से शहर की सड़कों पर दौड़ेंगीं गाड़ियां
आज भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी प्रतिभाएं सिर्फ इस कारण से मर जाती है कि उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता है. विधायक ने कहा कि वे नीलू फैंस क्लब के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को ढूंढ कर उन्हें राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाकर खूंटी और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगे.
इसे भी पढ़ें: लैंड माइंस बिछाने में माहिर नक्सली नरेश यादव गिरफ्तार




