
Ranchi: मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि जमीन संबंधी दाखिल खारिज के ऑनलाइन प्रविष्टियों की त्रुटि में सुधार के लिए सभी प्रखंडों में सरकार समाधान के लिए कैंप लगाएगी. अल्पसूचित प्रश्नकाल के दौरान किशुन कुमार दास के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने ये बात कही. किशुन कुमार दास ने सवाल उठाया था कि जमीन के दाखिल खारिज, पंजी 2 इत्यादि काम वाह्य स्रोतों से नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा कराया जा रहा है. इसमें नाम सहित अन्य सूचनाओं में त्रुटियां आ जाती हैं जिसका खामियाजा रैयतों को भुगतना पड़ता है. साथ ही उन्होंने अपने सवाल में बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद कि रसीद हल्का कर्मियों द्वारा ही काटा जाता है, ऐसे में त्रुटियां होने के कारण रैयतों का खतियान अपलोड नहीं हो पाता और रसीद नहीं कट पा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःJHARKHAND: IAS सुनील वर्णवाल की APP पत्नी ऋचा की योग्यता की जांच करायेगी झारखंड सरकार
इसपर समय सीमा तय करने की मांग विधायक किशुन कुमार दास कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द विभाग से नोटिस जारी करा कर प्रखंडों में कैंप लगाकर ऐसे मामलों का निपटारा किया जाएगा. विधायक ने पंचायतों में कैंप लगाकर निपटारे की मांग की थी, पर मंत्री ने कहा कि प्रखंडों में ही संभव है.




