ChatraJharkhand

लैंड माइंस बिछाने में माहिर नक्सली नरेश यादव गिरफ्तार

 Chatra : चतरा जिले की प्रतापपुर पुलिस ने भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य नरेश यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बसबुट्टा गांव से हुई. गिरफ्तार नक्सली नरेश यादव लैंड माइंस बिछाने में एक्सपर्ट के रूप में जाना जाता था. पुलिस को अर्से से इसकी तलाश थी.

प्रतापपुर थाना प्रभारी नईम अंसारी ने बताया कि नरेश प्रतापपुर थाना कांड संख्या 69/2015 का आरोपी है. काफी दिनो से फरार चल रहा था. नरेश यादव वर्ष 2004 में टीपीसी के एक समर्थक की हत्या की थी. इस मामले में वह जेल भी जा चुका है.

Related Articles

Back to top button