Fashion/Film/T.VLead NewsNational

Ripped Jeans को ले उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान पर बवाल, कंगना ने तस्वीरें डालीं

Mumbai : उत्तराखंड के नये नवेले मुख्यमंत्री ने रिप्ड जींस(Ripped Jeans) को लेकर जो बयान दिया है उस पर अब कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने भी अपनी बात रखी है.

देश में बॉलीवुड को फैशन इंडस्ट्री माना जाता है. क्योंकि यही से हर नए फैशन स्टाइल की शुरुआत होती है. वहीं अब जब उसी फैशन पर सवाल उठाए गए तो प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा बॉलीवुड से ही आ रही है.

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री ने रिप्ड जींस(Ripped Jeans) को लेकर जो बयान दिया है उस पर अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी अपनी बात रखी है.

हालांकि कंगना ने जो कुछ कहा है उससे साफ है कि वो तीरथ सिंह रावत(Teerath Singh Rawat) के विरोध में कतई नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी बात बखूबी समझा भी दी है. वो भी खुद की तस्वीरें शेयर करते हुए.

इसे ही पढ़ें :दर्दनाकः 42 दिन की बच्ची को जलाकर मार डाला

क्या कहा है कंगना रनौत ने

कुछ ही देर पहले किए गए अपने ट्वीट में कंगना ने रिप्ड जींस का समर्थन तो किया लेकिन उसे इस अंदाज़ से कैरी करने की सलाह दी कि वो आपके स्टाइल पर परफेक्ट बैठे.

कंगना ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि रिप्ड जींस को इन तस्वीरों में दिखने वाली लड़की की तरह कैरी करना चाहिए जो आपके स्टाइल को दिखाए न कि आप उन्हें पहन कर ऐसे बेघर की तरह दिखे जिन्हें माता पिता से इस महीने पॉकेट मनी न मिली हो.

इसे ही पढ़ें :भैया… बाबू…. अंकल… हाथ जोड़ते हैं… प्लीज.. मास्क पहन कर निकलिए

उत्तराखंड के सीएम ने दिया था रिप्ड जींस को लेकर बयान

आपको बता दें कि हाल ही में तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए सीएम बने हैं और नए मुख्यमंत्री बनते ही उनका बयान विवादों में इस कदर छा गया है कि उनके लिए गले की फांस बन गया है.

न उगलते बन रहा है न निगलते. उन्होंने कहा था कि रिप्ड जींस समाज को तोड़ने का काम कर रही है. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने सबसे पहले इस पर विरोध जताया था.

नव्या ने रिप्ड जींस में तस्वीर शेयर कर सीएम के बयान पर कड़ी नाराज़गी जताई थी. उन्होने कहा था कि मैं रिप्ड जींस गर्व के साथ पहनूंगी.

इसे ही पढ़ें :जानिये क्यों बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर को TAXI  कह कर बुलाते थे उनके परिवार के लोग

Related Articles

Back to top button