Uncategorized

आजसू के मिलन समारोह में बोले सुदेश : प्रदेश में बने जनता के विचारों की सरकार

Ramgarh: झारखंड प्रदेश जनता का है. यहां जनता के विचारधाराओं की सरकार बननी चाहिए. उक्त बातें रामगढ़ के उरीमारी शनिचरा हाट मे आयोजित आजसू मिलन समारोह में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कही. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज अपने अस्तित्व के लड़ाई लडते आए हैं और यह लड़ाई आज भी जारी है. उरीमारी कोयलांचल में भी अस्तित्व की लड़ाई लडी जा रही है. लोग विस्थापित होकर भयभीत हो रहे हैं. भूमि अधिग्रहण बिल में विरोधाभास होने के कारण लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल पाता है. उन्होंने कहा कि कोयला प्रदेश की जनता के लिए वरदान है या अभिशाप यह मंथन करने की जरूरत है. कोयला का उपयोग हम करते हैं तो वरदान और नहीं करते हैं तो अभिशाप. यह विचार करने की जरूरत है. उन्होने कहा कि राजनीति में मास पावर पर मनी पावर हावी नहीं होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-07ः ढ़ाई साल में भी सीआइडी नहीं कर सकी चार मृतकों की पहचान  

ये लोग हुए आजसू में शामिल

मिलन समारोह में उरीमारी, गरसूला व उरीमारी के कई युवाओं ने अन्य दलों को छोडकर आजसू का दामन थामा. आजसू में शामिल होने वाले युवाओं स्वागत सुदेश महतो ने माला पहनाकर किया. आजसू में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, झामुमों के कैलाश महतो, गोपाल तुरी, मनोज महतो, सुरेन्द्र गंझू, दुबेश्वर तुरी, मेघलाल तुरी, छोटन तुरी, अरूण बेदिया, राजेन्द्र बेदिया, देवानन्द बेदिया, सरोज बेदिया, हरेन्द्र बेदिया, प्यारी महतो, शिवकुमार, संजय प्रजापती, बलकुप्रजापती, बिगन प्रजापती, अर्जुन महतो, केतर महतो शामल हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button