HazaribaghJharkhand

हजारीबाग: पोक्सो एक्ट मामले में युवक को जेल

Hazaribag: बरही थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भादवि के अंतर्गत नामजद एक आरोपी युवक बिहार गया जिला के बुनियादपुर थाना क्षेत्र से सूरज कुमार साव को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार को हजारीबाग न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

उक्त युवक के खिलाफ बरही थाना में कांड संख्या 113/ 21 दिनांक 12.3. 21 दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि उक्त युवक पर बरही की एक नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर पिछले 9 मार्च को भगाने का आरोप है. पुलिस तब से युवक की तलाश कर रही थी. जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें : राज्य में अब 1000 स्क्वायर मीटर से छोटे प्लॉट पर भी बन सकेंगी हाइराईज बिल्डिंग

Related Articles

Back to top button