
Jamshedpur : टाटा स्टील के चेयरमैन टीवी नरेंद्रन के पिता के. नरेंद्रन का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. वह बीते एक हफ्ते से काफी बीमार चल रहे थे.
उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा था. मंगलवार सुबह अचानक उनकी हालत बेहद नाजुक हो गयी. सुबह 9 बजे उन्होंने आखिरी सांस लीं.
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बिष्टुपुर के पार्वती घाट पर किया गया.
इसे भी पढ़ें : कोल्हान में 3 हजार से अधिक इंडस्ट्रीज होने के बावजूद पांच साल से 8 लाख रजिस्टर्ड युवा बेरोजगार
सैकड़ो लोगों ने श्रद्धांजलि दी
के. नरेंद्रन के निधन की खबर सुनकर टाटा स्टील के पूर्व एमडी जेजे इरानी, सांसद विद्युत वरण महतो, चेंबर से जुड़े लोग और टाटा वर्कर्स यूनियन के कई पदाधिकारी समेत सैकड़ो लोग श्रदांजलि देने नॉदर्न टाउन स्थित नरेंद्रन के आवास पहुंचे.
इसे भी पढ़ें : क्या टीटीपीएस को बंद करने की ओर धकेल रहा है प्रबंधन का ये कदम!




