
Bijing : चीन के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत में रसायन फाइबर संयंत्र में विषैली गैस का रिसाव होने से पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग बीमार हो गये. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना जिलिंग शहर में शनिवार देर रात हुई. अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत स्थिर है.
इसे भी पढ़ेंः जानिये रांची के किन निजी अस्पतालों में 1 मार्च से मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कितने पैसे चुकाने होंगे
अमेरिकी शहर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
इधर, अमेरिकी राज्य अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकरेज में भूकंप के मध्यम तीव्रता के झटके महसूस किए गये, जिसका केंद्र शहर के पश्चिमोत्तर में मात्र नौ मील (14.5 किलोमीटर) दूरी पर था.
अलास्का भूकंप केंद्र ने बताया कि एंकरेज में नवंबर 2018 में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण पूरे इलाके में भारी तबाही हुई थी.
उसने बताया कि तीन साल पहले आए भूकंप के बाद शनिवार को यहां सुबह करीब 10 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 26 मील (42 किलोमीटर) गहराई में था. इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है.
इसे भी पढ़ेंः कल से खुलेंगे स्कूल, प्रिंसीपल को देना होगा साफ-सफाई का प्रमाण




