ChatraCrime NewsJharkhandNEWS

गोली से घायल युवक की मौत,आरोपी की पहचान हुई  

Chatra : सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात करीब 10 बजे एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी मौत ईलाज के दौरान रांची के मेडिका अस्पताल में हो गई. मृतक बालेश्वर साव बरैनी नवादा गांव का रहने वाला था. वहीं, बालेश्वर को गोली मारने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है. आरोपी का नाम लल्लू साव है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस देर रात से ही छापेमारी अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ें: बीजिंग : रसायन फाइबर संयंत्र में गैस रिसाव, पांच लोगों की मौत, आठ गंभीर

 एसपी ऋषभ झा ने बताया कि आरोपी चाहे जितना भी शातिर है वह पुलिस के पकड़ से बच नहीं पायेगा. उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बताते चलें कि आपसी विवाद को लेकर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हुई थी. जिससे गुस्से में आकर लल्लू ने बालेश्वर को गोली मारी दी.

इसे भी पढ़ें: जानिये वो घटना जिसने विज्ञान में पहला नोबेल पानेवाले एशियाई डॉ. सीवी रमन को खोज के लिए किया था प्रेरित

 

Related Articles

Back to top button