BiharLead News

तेजस्वी ने मुकेश सहनी को कहा- रिचार्ज कूपन, पढ़िए उन्होंने क्यों कहा ऐसा?

Patna : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में गुरुवार को पशुपालन मंत्री व वीआइपी के अध्य क्ष मुकेश सहनी को रिचार्ज कूपन बताया. उन्होंने कहा कि आप चुप ही रहें पता नहीं अगली बार रिचार्ज हो पायेगा या नहीं.

दरअसल, तेजस्वी यादव बजट पर समान्य चर्चा के दौरान राज्य सरकार पर तंज कस रहे थे. इसी क्रम में पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी बीच में ही कुछ कहना चाहा. इसपर तेजस्वी ने सहनी को कहा कि- आप चुप रहिए, आप तो रिचार्ज कूपन हैं. आपको पहले अपनी चिंता करनी चाहिए. पता नहीं आपको दोबारा रिचार्ज होने का मौका मिलेगा या नहीं. यानी दोबारा मंत्री बनेंगे या नहीं.

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का बड़ा फैसलाः झारखंड आंदोलन के शहीदों के आश्रितों और आंदोलन में विकलांग हुए लोगों की सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती

दरअसल, भाजपा ने मुकेश सहनी को डेढ़ साल के लिए विधान परिषद का सदस्य बनाया है. तेजस्वी का संकेत इसी ओर था. वे कहना चाह रहे थे पता नहीं भाजपा दोबारा आपको सदस्य बनने को मौका देती है या नहीं. अगर वो मौका नहीं देगी तो आप सदन में बैठ भी नहीं सकेंगे.

बताते चलें कि मुकेश सहनी की पार्टी ने विधान सभा चुनाव 2020 में भाजपा से समझौते के तहत 11 सीटों पर चुनाव मैदान उतरी. इनमें से चार सीटों पर वीआइपी ने जीत दर्ज की. मुकेश सहनी खुद अपनी ही सीट हार बैठे, मगर उनके चार विधायक जीत कर सदन पहुंच गये. इसके बाद भाजपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्यठ बना कर नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया है.

हालांकि मुकेश सहनी डेढ़ साल कार्यकाल वाली खाली सीट पर विधान परिषद का सदस्यत नहीं बनना चाहते थे. उन्होंलने इस पर आपत्ति भी की थी. मगर भाजपा के वरिष्ठन नेता अमित शाह के कहने पर मान गये.

इसे भी पढ़ें : पढ़िए सदन में तेजस्वी ने क्यों सुनाई घंटी और भैंस की कहानी

Related Articles

Back to top button