Crime NewsRanchi

रांची में महिला से चैन स्नेचिंग, बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटी चेन

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची शहर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. ताकि कोई भी अपराधी सीसीटीवी कैमरे से बच नहीं सके. लेकिन उसके बावजूद शातिर अपराधी इतने बेखौफ हैं कि पुलिस का कोई खौफ नही हैं. रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के मोरहाबादी में दिनदहाड़े एक महिला के गले से चेन स्नैचिंग की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया.

मोहराबादी की शिक्षिका नीरा कुमारी ने बताया कि घटना गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे की है. स्कूल से वह अपने घर जा रही थीं. इसी बीच मोरहाबादी न्यू एरिया के पास नीले रंग की अपाचे बाइक पर तीन अपराधी पहले से खड़े थे.

जैसे ही नीरा कुमारी वहां पहुंचीं तभी झटके से उनकी सोने की चेन खींच कर तीनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस को सूचना देने के बाद तत्काल एक्शन में आयी और मौके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें एक अपराधी का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है.

बाइक का नंबर भी दिख रहा है. बाइक नंबर के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है लेकिन अभी तक अपराधी पकड़े नहीं गये हैं.

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का बड़ा फैसलाः झारखंड आंदोलन के शहीदों के आश्रितों और आंदोलन में विकलांग हुए लोगों की सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती

Related Articles

Back to top button