JharkhandLead NewsRanchi

रांची में 13 मार्च से हर ‘शनिवार, नो कार’

Ranchi: रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने राजधानीवासियों से अपील की है कि वह सप्ताह में कम से कम एक दिन शनिवार को अपने कार्य साइकिल से ही करें. इससे वे स्वस्थ तो होंगे ही, राजधानी रांची का वातावरण भी स्वच्छ होगा.

रांची में साइकिल को प्रोत्साहित करने को लेकर आयोजित बैठक में बोलते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि 13 मार्च 2021 दिन शनिवार से “शनिवार, नो कार” कार्यक्रम की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से की जाएगी.

नगर निगम स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में ” इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज” और “स्ट्रीट फॉर पीपुल” कार्यक्रम पर आधारित बैठक में बोलते हुए रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने यह बात कही.

इसे भी पढ़ें :मंत्री जगरनाथ महतो को बनाया गया रांची जिला का 20 सूत्री कार्यक्रम का अध्यक्ष 

बैठक में राजधानी की सड़कों को साइकिल फ्रेंडली बनाने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई. समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का निर्देश भी दिया गया.

इसी क्रम में नगर आयुक्त ने राजधानी के लोगों और सभी सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों के पदाधिकारी और कर्मचारियों से भी यह अपेक्षा जताई कि हमें अपने शहर के लिए कम से कम शनिवार के दिन अर्बन ट्रांसपोर्ट के रूप में साइकिल को स्वीकार करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि 13 मार्च 2021 से नगर निगम के अधिक से अधिक पदाधिकारी और कर्मचारी साइकिल से दफ्तर पहुंचने का प्रयास करेंगे..

रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार ने भी आश्वस्त किया कि रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के पदाधिकारी और कर्मचारी भी 13 मार्च से शनिवार के दिन साइकिल से ही दफ्तर जायेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के लिए आने वाले समय में हम कई कार्यक्रम का आयोजन भी करेंगे.

इसे भी पढ़ें : सेवा सदन समेत 43 भवनों को सील करने के नोटिस पर मेयर ने लगायी रोक

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये

  • रांची नगर निगम परिसर के पास बनेगा साइकिल स्टैंड
  • नगर निगम के पार्किंग स्थलों पर साइकिल के लिए भी कुछ जगह आरक्षित की जाएगी जो कि निशुल्क होगी
  • बिल्डरों से भी नगर निगम अपील करेगा कि व्यावसायिक और आवासीय परिसरों के पास साइकिल स्टैंड का भी प्रावधान करें
  • धुर्वा डैम की सड़क को नो व्हीकल जोन के रूप में विकसित किया जाएगा
  • धुर्वा डैम की दोनों तरफ साइकिल स्टैंड बनाया जाएगा
  • राजधानी की सड़कों पर मौजूद Pot holes भरे जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : कैबिनेट का फैसलाः मनरेगा मजदूरी 194 से 225 रुपये की गयी

Related Articles

Back to top button