JharkhandLead NewsRanchi

एडवर्टाइजिंग एजेंसियों ने नहीं दिया चार्ज तो लाइसेंस नहीं होगा रिन्युअल

  • नगर निगम ने सिटी में काम कर रही एजेंसियों को भेजा नोटिस
  • 31 मार्च तक बकाया जमा करना का दिया गया है समय

Ranchi : रांची नगर निगम एरिया में एडवर्टाइजिंग करनेवाली एजेंसियां चार्ज नहीं दे रही हैं. ऐसे में नगर निगम ने सभी एजेंसियों को 2020-21 के लिए एडवर्टाइजमेंट चार्ज जमा कराने को लेकर नोटिस जारी किया है.

यह नोटिस डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर, रांची की ओर से जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 31 मार्च तक संचालक राशि का भुगतान नहीं करता है, तो अगले साल के लिए उनका लाइसेंस रिन्युअल नहीं किया जायेगा.

वहीं उनके द्वारा लगाये गये लोहे के स्ट्रक्चर को जब्त कर लिया जायेगा. इतना ही नहीं संचालक पर झारखंड नगर पालिका एक्ट 2011 के तहत कार्रवाई भी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें :13,000 करोड़ घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी, जानिये भारत लाने की राह में हैं कौन सी अड़चनें

3 करोड़ 79 लाख है बकाया

सिटी में 40 एजेंसियां काम कर कर रही हैं. जिन्हें सिटी के मुख्य चौक-चौराहों के अलावा अन्य जगहों पर ऐड लगाने के लिए जगह रांची नगर निगम ने इजाजत दी है. जिसके लिए जगह के हिसाब से उनसे चार्ज लिया जाता है.

लेकिन किसी भी एजेंसी ने 2020-21 के लिए एक रुपया भी जमा नहीं कराया है. ऐसे में इन पर 3 करोड़ 79 लाख रुपये बकाया है. जिसे जमा कराने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है.

इसके बाद स्मार्ट एडवर्टाइजमेंट को लेकर प्रोसेस शुरू कर दिया जायेगा. वहीं चार्ज नहीं देने पर उनका लाइसेंस रिन्युअल नहीं किया जायेगा. साथ ही वे नगर निगम के साथ आगे काम नहीं कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : जानिये आखिर ऐसा क्या हुआ कि ममता दीदी को इलेक्ट्रिक स्कूटी से जाना पड़ा सचिवालय

Related Articles

Back to top button