
Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) को लेकर राजनीति सरगर्मी काफी तेज गई है. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं दूसरी तरफ टीएमसी (TMC) भी लगातर हमलावर हो रही है.
इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) गुरुवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी से सचिवालय पहुंचीं. इसका मकसद पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों का सांकेतिक विरोध करते हुए केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करना था.
ममता के मंत्री चला रहे थे स्कूटी
जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) स्कूटी के पीछे बैठी थीं, जबकि पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम (Firhad Hakim) स्कूटी चला रहे थे.

ममता बनर्जी के इस प्रदर्शन में उनके साथ बाइक्स का एक जत्था भी चल रहा था. इस काफिले में करीब 15 अन्य लोग भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ शामिल थे. ममता बनर्जी ने कोलकाता में हाजरा से नबन्ना (Nabanna) इलेक्ट्रिक स्कूटी से सफर किया.
#WATCH | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee travels on an electric scooter in Kolkata as a mark of protest against rising fuel prices. pic.twitter.com/q1bBM9Dtua
— ANI (@ANI) February 25, 2021
इसे भी पढ़ें :13,000 करोड़ घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी, जानिये भारत लाने की राह में हैं कौन सी अड़चनें




