JobsTOP SLIDER

जेपीएससी ने जारी किया नया एग्जामिनेशन कैलेंडर, इस साल होंगी 9 परीक्षाएं

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर रिवाइज्ड एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया है. जेपीएससी की ओर से इस साल चौथी बार एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया गया है. नये एग्जामिनेशन कैलेंडर के अनुसार आयोग इस साल कुल 9 परीक्षाएं लेनेवाला है.

इसे भी पढ़ें : एडवर्टाइजिंग एजेंसियों ने नहीं दिया चार्ज तो लाइसेंस नहीं होगा रिन्युअल

2 मई को होगी प्रारंभिक परीक्षा

नये एग्जामिनेशन कैलेंडर के मुताबिक सातवीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 2 मई को ली जायेगी. वहीं सितंबर के चौथे हफ्ते में मुख्य परीक्षा ली जायेगी. साक्षात्कार 15 से 25 दिसंबर तक चलेगा.

इसके साथ ही अप्रैल के तीसरे सप्ताह में एग्रीकल्चर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर और सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा. यह साक्षात्कार पांच दिनों का होगा.

माइंस और जियोलॉजी विभाग के साइंटिफिक ऑफिसर का साक्षात्कार मार्च के तीसरे सप्ताह में लिया जायेगा. नगर विकास विभाग के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट इंजीनियर की मुख्य परीक्षा 23 से 25 मार्च के बीच ली जायेगी.

वहीं साक्षात्कार 21 जून से शुरू होगा. इसी विभाग के अकाउंट ऑफिसर की मुख्य परीक्षा 27 से 29 मई तक होगी. इसका साक्षात्कार अगस्त के चौथे सप्ताह में लिया जायेगा.

सिविल सर्विसेस की बैकलॉग नियुक्ति की प्रारंभिक परीक्षा 25 अप्रैल को ली जायेगी. 21 से 26 जुलाई तक मुख्य परीक्षा होगी. सितंबर के दूसरे हफ्ते में इंटरव्यू होगा. असिस्टेंट प्रोसिक्यूटर 2018 परीक्षा का साक्षात्कार मार्च के चौथे हफ्ते में और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के लिए अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होगा.

इसे भी पढ़ें :जानिये आखिर ऐसा क्या हुआ कि ममता दीदी को इलेक्ट्रिक स्कूटी से जाना पड़ा सचिवालय, देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button