JharkhandKhas-KhabarNationalNEWS

राम मंदिर के लिए एक महीने में आया एक हजार करोड़ से अधिक का चंदा

Uday Chandra

New Delhi : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोग जमकर चंदा दे रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक अब तक एक राम मंदिर निर्माण के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये बैंक अकाउंट में आ चुके हैं. इस समय देश भर में डेढ़ लाख टोलियां राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सुपर स्टार से भी ज्यादा पैसे लेनेवाला विलेन प्राण

उन्होंने बताया कि देश भर से निधि समर्पण की सूचनाएं दो तरह से मिल रही हैं. पहली कार्यकर्ताओं की ओर से दी जा रही है और दूसरी बैंकों की ओर से दी जा रही है. इन सूचनाओं में अभी अंतर दिख रहा है क्योंकि कई जगहों पर चेक क्लियरेंस में विलंब के कारण यह अंतर स्वाभाविक भी है. बैंकों में धन जमा कराने के लिए प्रत्येक टोली में डिपाजिटर बनाए गये हैं जिन्हें यूनीक आईडी नंबर आवंटित किए गये हैं. बिना यूनीक आईडी के किसी बैंक में धन जमा ही नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें:रांची से लापता आइआइटीएन शिक्षक उत्तर प्रदेश के चुनार से मिला, परिजनों ने की पुष्टि

बताया गया कि देश भर से अब तक 22 हजार डिपाजिटर बैंकों में पंजीकृत हो गये हैं. इसका अर्थ है कि सम्बन्धित टोलियों के डिपॉजिटर बैकों में धनराशि जमा करने गये थे. यह भी जानकारी मिली कि पूरे देश में बैंकों को यूनीक आईडी अपडेट कर भेजने वाली संस्था ‘धनुष’ जैसे-जैसे अपडेट दे रही है वैसे–वैसे डिपॉजिटर की संख्या भी बढ़ती जा रही है.

इसे भी पढ़ें: आर्म्स लाइसेंस के आरोप से सलमान बरी, फोटो शेयर कर फैंस को दिया धन्यवाद

फर्जी स्लिप बनाकर भी लोग वसूल रहे हैं चंदा, बढ़ी चिंता:

वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कुछ लोगों द्वारा फर्जी स्लिप बनाकर चंदा वसूलने का काम शुरू किए जाने पर चिंता प्रकट की है. उन्होंने आमजन से अपील की कि आप किसी अपरिचित व्यक्ति कोई राशि न सौंपें.

इसे भी पढ़ें: सराहनीयः रिम्स सुपरिटेंडेंट की माता का निधन, छात्रों के अध्ययन के लिए शरीर करेंगे दान

 

 

Related Articles

Back to top button