
New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्य क्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर डिसइंगेजमेंट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि पैंगोंग झील इलाके में हमारे सैनिक फिंगर 3 पर तैनात रहेंगे, जबकि हमारा इलाका फिंगर 4 है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि हमने अपना इलाका चीनियों को क्योंै सौंप दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा, “कल रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में हालात पर एक बयान दिया. अब, हमें पता चलता है कि हमारे सैनिक फिंगर 3 पर तैनात रहेंगे. फिंगर 4 हमारा इलाका है. अब, हम फिंगर 4 से फिंगर 3 पर आ गए हैं. मिस्टिर मोदी ने हमारा इलाका चीनियों को क्यों दे दिया है?”
राहुल ने कहा, “हिंदुस्ताेन की सरकार की नेगोशिएटिंग पोजिशन थी कि अप्रैल 2020 में जो हालात थे, वही बहाल हो. उसको सरकार भूल गई. चीन के सामने नरेंद्र मोदी ने अपना सिर झुका दिया. माथा टेक दिया. हमारी जमीन फिंगर 4 तक है. नरेंद्र मोदी ने फिंगर 3 से फिंगर 4 की जमीन चीन को पकड़ा दी.”
इसे भी पढ़ें :पलामू: हरिहरगंज BDO घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
पूछा, डिसइंगेजमेंट के बदले भारत को क्यार मिला?
राहुल ने बॉर्डर से डिसइंगेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ. उन्होंनने पूछा कि मजबूत स्थिति में पहुंच जाने के बाद सेना को पीछे हटने के लिए क्यों कहा गया है. राहुल ने कहा, “कड़ी मेहनत के बाद भारतीय सेना ने जो कुछ हासिल किया, अब उनसे क्योंट पीछे हटने को कहा गया है? इसके बदले भारत को क्याी मिला है? सबसे जरूरी बात ये है कि देपसांग प्ले न्सा में चीनी पीछे क्योंब नहीं हटे हैं? वे गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से पीछे क्यों नहीं गए हैं? हिंदुस्ता न की पवित्र जमीन नरेंद्र मोदी ने चीन को पकड़ाई है. ये सच्चायई है.
पीएम को देना चाहिए था बयान
राहुल ने कहा कि “कल रक्षा मंत्री आकर एक छोटा भाषण देते हैं, प्रधानमंत्री ने आकर ऐसा क्योंस नहीं कहा. उन्हों ने रक्षा मंत्री से बयान देने को क्यों कहा. प्रधानमंत्री को कहना चाहिए कि मैंने भारत की जमीन चीन को दे दी है.” राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रें स के आखिर में कहा, “देश की जमीन की रक्षा करना प्रधानमंत्री की जिम्मे दारी है. वो ऐसा कैसे करते हैं, ये उनकी समस्याा है, मेरी नहीं.”
इसे भी पढ़ें :रांची से लापता आइआइटीएन शिक्षक उत्तर प्रदेश के चुनार से मिला, परिजनों ने की पुष्टि




