JharkhandLead NewsRanchi

सराहनीयः रिम्स सुपरिटेंडेंट की माता का निधन, छात्रों के अध्ययन के लिए शरीर करेंगे दान

रिम्स का आज सौंप दिया जायेगा पार्थिव शरीर

Ranchi: रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक विवेक कश्यप की माता का निधन गुरुवार को हो गया. डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि परिवार वालों ने निर्णय लिया है कि वे पार्थिव शरीर को चिकित्सा शास्त्र में अध्यन कर रहे छात्रों के लिए दान करेंगे. आज दोपहर (12 फरवरी) 3 बजे रिम्स के एनाटोमी विभाग को पार्थिव शरीर दान करेंगे. बता दें कि श्रीमती भानु गुप्ता का निधन गुरुवार की शाम 5 बजे हो गया है.

 

10 छात्रों के लिए एक डेड बॉडी की होती है जरूरत

बता दें कि भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआइ) के नए दिशा निर्देश के तहत अब 10 चिकित्सा छात्रों पर एक Dead Body अनिवार्य कर दिया है. पहले एक Dead Body से 15 छात्रों को प्रेक्टिकल कराया जाता था. इस नई गाइड लाइन के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन देहदान करने वाले दानदाताओं की तलाश में जुट गया है, ताकी भावी चिकित्सकों के अध्ययन में कोई बाधा न आने पाए. इसी को ध्यान में रखते हुए विवेक कश्यप के परिवार वालों ने शरीर दान करने का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ेंःएक्स DGP RAO ने जहर उगलने वालों का भी जताया आभार

दरअसल, मेडिकल में अध्ययनरत चिकित्सा छात्रों को कुशल चिकित्सक बनाने के लिए मानव शरीर रचना का पूरा ज्ञान दिया जाना आवश्यक होता है. यह ज्ञान मृत देह पर प्रयोग से ही संभव है. इसलिये देहदान की काफी महत्ता है.

इसे भी पढ़ेंःरांची में FILM बनाने के नाम पर 65 की ठगी,  तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button